फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में 50 और मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को सुबह 336 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जालंधर के लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन दोपहर होते होते 50 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं। रविवार को 50 नए मामले आने के बाद अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1631 हो गई है। इन 50 पॉजिटिव मरीजों में 2 पुलिस कांस्टेबल हैं। रविवार को जो नए केस में आए हैं उनमें अवतार नगर, गांव धीना, गांव थाला (फिल्लौर), सैदां गेट, बिधिपुर, न्यू सराज गंज, तेज मोहन नगर, लांबड़ा, हरगोबिंद नगर, बुलंदपुर, पचरंगा, हरदियाल नगर, महेड़ू जैसे इलाके शामिल हैं। 50 पॉजिटिव लोगों में से 13 सबसे ज्यादा मरीज बिधिपुर से हैं। पिछले कुछ दिनों से लगभग रोजाना 50 से ज्यादा केस मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें