संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरी रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी विंग ने जैतो और बाजाखाना में हलवाई की दुकानों की जांच की।
इस दौरान जैतो में घटिया गुणवत्ता की करीब 50 किलो मिठाई मौके पर ही नष्ट करवाई गई। डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा और सिविल सर्जन डॉ. रमणदीप सिंगला के निर्देश पर फूड सेफ्टी अधिकारी नवदीप चहल की अगुवाई में टीम ने खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। दुकानदारों को मिठाइयां ढककर रखने और साफ-सफाई सहित निर्धारित स्वच्छता मानकों का पालन करने की हिदायत दी गई। अधिकारी ने चेतावनी दी कि मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। अभियान लगातार जारी रहेगा।
फ़ोटो 5frd1