अबोहर। लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्वक तरीके से कराने केलिए पूरे जिले में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी कुलदीप सिंह भुल्लर के नेतृत्व में सिटी-1, 2, थाना बहाववाला, थाना सदर, खुईयां की पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च संगम पैलेस से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए गांवों के लिए रवाना हो गया। एसपी ने लोगों से कहा कि सभी मतदाता बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करें और किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका हो तो पुलिस को तुरंत सूचित करे। इस मौके पर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, सुनील कुमार, जसकार सिंह के अलावा तमिलनाडु की पुलिस के जवान भी मौजूद थे।