फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से कार जली

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। शहर के बीचोंबीच स्थित कंपनी बाग के पास शनिवार को एक कार में आग लग गई। टाटा इंडिगो कार के मालिक राजिंदर सिंह ने बताया कि वह लोग होशियारपुर से जालंधर दवा लेने के लिए आए थे। जब उन्होंने गाड़ी स्टार्ट की तो इंजन से धुआं निकलने लगा और गाड़ी में अचानक आग लग गई। दुकानदारों ने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड विभाग को दी और स्वयं आग को बुझाने की कोशिश की। कार में तीन लोग सवार थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें