विद्यार्थियों ने किया हाइड्रो पावर प्लांट तैयार
जालंधर। मेहरचंद पालीटेक्निक कालेज के विद्यार्थियों ने हाइड्रो पावर प्लांट तैयार किया है। प्रिंसिपल डा. जगरूप सिंह की अगुवाई में तैयार किए गए इस प्रोजेक्ट में विद्यार्थियों ने पहाड़ों में बांध बनाकर बारिश के पानी को एकत्र किया है। पानी ऊंचाई में होने के कारण इसमें ऊर्जा पाई जाती है। जब पानी नीचे गिरता है तो यह गतिशील ऊर्जा में बदल जाती है। प्रिंसिपल ने बताया इस प्रोजेक्ट के कारण जहां ऊर्जा की बचत हो सकती है, वहीं इससे प्रदूषण से भी निजात मिलती है। आज के समय में कम कीमत व कम प्रदूषण की बिजली पैदा करने की मांग को देखते हुए यह प्रोजेक्ट काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है। प्रोजेक्ट को कार्तिक कयश्प ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरा किया है।