परमपाल का इंडियन वॉटर पोलो टीम के कोचिंग कैंप में चयन
जालंधर। एशियन गेम्स में भागेदारी करने वाली इंडियन वॉटर पोलो टीम के कोचिंग कैम्प के लिए जालंधर के वॉटर पोलो प्लेयर परमपाल सिंह का चयन हुआ हैं। यह जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट स्वीमिंग एसोसिएशन जालंधर के मानद महासचिव सुशील कोहली ने कहा कि एशियन गेम्स 2018 का आयोजन इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 18 अगस्त से 2 सितंबर तक होगा। उन्होंने कहा कि इंडियन वॉटर पोलो टीम के चयन के लिए कोचिंग कैंप डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्वीमिंग पूल नई दिल्ली में 23 अप्रैल से 3 जून तक लगाया जाएगा। कोचिंग कैंप के लिए 29 खिलाड़ियों को चुना गया हैं। इसमें जालंधर का वॉटर पोलो प्लेयर परमपाल सिंह शामिल हैं। इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी विजय कुमार और स्विमिंग कोच उमेश शर्मा ने परमपाल सिंह को बधाई दी।