फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकबाल बुट्टर बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन अध्यक्ष बने इकबाल
विज्ञापन

मुक्तसर। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव बिना किसी मुकाबले के संपन्न हो गया है। एडवोकेट इकबाल सिंह बुट्टर को अध्यक्ष, एडवोकेट अमरीक सिंह रतनियां को उपाध्यक्ष, एडवोकेट सुखराज सिंह संधू को सचिव, एडवोकेट अरुणजीत कौर को संयुक्त सचिव व एडवोकेट रजिंदर कौर को कैशियर नियुक्त किया गया। बार चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि बार एसोसिएशन के चुनाव छह अप्रैल को होने वाले थे। आज नामजदगी का अंतिम दिन था।सर्वसम्मति के साथ बिना मुकाबले सभी पदाधिकारियों को चुन लिया गया है। इस मौके पर एडवोकेट इकबाल सिंह लक्खेवाली, बलजिंदर सिंह सेखों, करमजीत सिंह सम्मेवाली, संदीप सिंह सिद्धू, संदीप आहूजा, विकास शर्मा, मनजिंदर चाहल, विक्रमजीत सिंह गिल, शेरबाज सिंह, कुलविंदर सिंह सेखों, सुखमंदर सिंह बराड़ मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें