फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम ने बदली करवट, ठिठुरन बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तसर।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में मंगलवार सुबह से शाम तक रुक-रुक कर बारिश हुई। बारिश के बाद जहां ठिठुरन बढ़ गई, वहीं धुंध का प्रकोप आम दिनों के बजाय कम हो गया। सुबह बारिश से पहले तेज हवाएं भी चल रही थीं। आम तौर पर जहां दिन की शुरुआत पिछले कुछ दिनों से घने कोहरे के साथ हो रही थी वहीं मंगलवार सुबह धुंध का प्रकोप कुछ कम नजर आया। सुबह धूप खिली थी अचानक 11 बजे मौसम ने करवट ली और घने बादल घिर आए। कुछ देर में बारिश शुरू हो गई, जो रुक-रुककर शाम तक जारी रही। बारिश के कारण दिन भर विभिन्न क्षेत्रों में बिजली सप्लाई भी ठप होकर रह गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें