फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: 40 नशीले कैप्सूल बरामद, युवक गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 05:03 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फगवाड़ा। थाना सदर फगवाड़ा पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 40 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सौरव पुत्र बलविंदर कुमार, निवासी नकोदर रोड, सुधीरां मोहल्ला, हदियाबाद, फगवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक के पास इन कैप्सूलों को रखने संबंधी कोई चिकित्सकीय पर्ची नहीं थी। उसने जिला मजिस्ट्रेट कपूरथला द्वारा जारी आदेशों का भी उल्लंघन किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया है। बरामद कैप्सूल जब्त कर लिए गए हैं। मामले की आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें