फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 40-50 झुग्गियां, राशन, बिस्तर और वाहन जलकर खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। जालंधर की सब डिवीजन करतारपुर में बाद दोपहर झुग्गियों को आग लग गई, जिसमें 40 से 50 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गई। इसमें खाने-पीने का सामान, बिस्तर और अंदर खड़ी बाइक भी जल गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग करतारपुर की टीम ने विकराल होती आग देखी तो कपूरथला और जालंधर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाकर आग पर काबू पाया। जानकारी देते हुए रामजीत ने बताया कि सुबह से सभी लोग खेतों में काम पर निकल गए थे। दोपहर को उन्हें फोन आया कि झुग्गियों में आग लग गई है। जब तक वह पहुंचे आग फैल चुकी थी और देखते ही देखते सब कुछ जलकर राख हो गया। झुग्गियों में बच्चे थे जो आग लगने के बाद सड़क पर आकर खड़े हो गए और छोटे बच्चों को राहगीरों ने झुग्गियों से बाहर निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें