फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालय से 4 किलो चांदी व 30 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। चोरों ने शनिवार रात को श्मशान घाट में बने शिवालय से चार किलो चांदी और 30 हजार रुपये चोरी कर लिए। जालंधर कैंट में स्थित दीप नगर के राम बाग स्थित इस शिवालय में हुई चोरी के बारे में श्री रामबाग प्रबंधक कमेटी के प्रधान राकेश अग्रवाल ने कहा कि चोरों ने पहले मंदिर का मुख्य दरवाजा तोड़ा और फिर 10 फीट चौड़े शिवालय पर लगे चांदी के पत्र काट दिए। इन चांदी के पत्रों की कीमत 3 लाख से अधिक हो सकती है। इसके अलावा चोरों ने अंदर जाकर लॉकर में रखे तीस हजार रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परागपुर थाना प्रभारी सतनाम सिंह मौके पर पहुंचे व उन्होंने आश्वासन दिया है कि पुलिस जल्द चोर को काबू कर लेगी। उधर श्री राम बाग प्रबंधक कमेटी के प्रधान राकेश अग्रवाल ने कहा कि जो भी व्यक्ति चोरी के संबंध में उन्हें सटीक सूचना देगा, उसे एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। फिल्हाल पुलिस फि मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें