- पुलिस ने किया पटियाला और दिल्ली के पांच लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने एक व्यक्ति को विदेश भेजने का झांसा देकर 35 लाख 39 हजार 999 रुपये ठगने के आरोप में पटियाला और दिल्ली के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
पीड़ित हरबीर सिंह निवासी नजदीक माता साहिब कौर, गांव गुदड़ ढंढी रोड जिला फिरोजपुर ने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात आरोपी शमशेर सिंह, अमरजीत सिंह व बेबी कौर निवासी मुरादपुर देन कलां पटियाला, अवतार सिंह वासी पटियाला तथा अविनाश वर्मा वासी दिल्ली के साथ हुई। उक्त आरोपियों ने उसे विदेश भेजने के बदले में विभिन्न तिथियों में उससे 35 लाख 39 हजार 999 रुपये वसूले। काफी समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने उसे विदेश नहीं भेजा तो रुपये मांगे। आरोपियों ने रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। इस संंबंधी पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने उक्त मामले की तहकीकात करने के बाद उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है।