फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खर्चा आब्जर्वर ने लिया मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मानिटरिंग कमेटी का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड न्यूज के सामने आए सात मामले
विज्ञापन

होशियारपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय चुनाव आयोग की ओर से होशियारपुर लोक सभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किए पर्यवेक्षक सोमवार को होशियारपुर में पहुंचे। अनिल कुमार लुबाणा 2009 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं और मेरठ (यूपी) में संयुक्त कमिश्नर, आयकर विभाग के तौर पर सेवा निभा रहे हैं। लुबाणा ने डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी ईशा कालिया के साथ बैठक कर प्रबंधों का जायजा लिया। इस मौके पर एसएसपी जे एलेनचेलियन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) हरप्रीत सिंह सूदन भी मौजूद थे। उन्होंने गठित की गई मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मानीटरिंग कमेटी का दौरा कर जायजा लेते हुए कहा कि संदिग्ध पेड न्यूज पर लगातार निगरानी रखना यकीनी बनाया जाए। इसके अलावा खर्चा बुक करने संबंधी रजिस्टर आदि भी लगाया जाए। इसके बाद उन्होंने शिकायत सेल का दौरा कर सी-विजिल एप का जायजा भी लिया। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक करते हुए कहा कि शिकायत के लिए जनता उनके 62830-09608 नंबर पर संपर्क कर सकती है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध पेड न्यूज के अब तक 7 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 3 का फैसला कर दिया गया है, जबकि 4 मामलों पर कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें