फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण सभा समाज उत्थान में देगी योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावी छात्रों को फ्री कोचिंग दी जाएगी
विज्ञापन

कपूरथला। समाज के उत्थान को लेकर ब्राह्मण सभा की विशेष मीटिंग प्राचीन ब्रहमकुंड मंदिर के परिसर में सभाध्यक्ष डॉ. रणवीर कौशल की अध्यक्षता में की गई। सभाध्यक्ष डॉ. कौशल ने बताया कि ब्राह्मण सभा जल्द ही शहर में एक कोचिंग सेंटर खोलने जा रही है। जिसमें समाज के हर वर्ग के मेधावी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी और कोचिंग मुहैया करवाने के लिए एक्सपर्ट टीचरों का प्रबंध किया जाएगा। इस संबंधी खाका तैयार कर लिया गया है। ब्राह्मण समाज के गरीब बच्चों की शादी का खर्चा भी सभा उठाएगी। इस मौके पर महासचिव जगदीश शर्मा, सचिव राम कुमार जोशी, नरेश गौसाई, शिव कुमार कालिया, सुखदेव कालिया, संदीप शर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें