रेलवे लाइन से अज्ञात युवक का शव मिला
गढ़शंकर (होशियारपुर)। नवांशहर मार्ग पर गांव देनोवाल खुर्द के समक्ष रेलवे लाइन के पास से अज्ञात युवक का शव मिला। शुक्रवार की सुबह शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस चौकी नवांशहर से एएसआई सुुरिंदर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया और शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया। मृतक ने सफेद पैंट, नीले रंग की प्रिंटेड कमीज व नीले व सफेद रंग की धारी वाला स्वेटर पहन रखा है। आयु 22 से 24 वर्ष की लगती है। मौत के कारणों के बारे में स्पष्ट नहीं हो पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।