फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों और रेहड़ियों पर गंदगी के बीच परोसी जा रही थी खाद्य सामग्री, निगम ने काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
6 मार्च को कमिश्नर के सामने देना होगा जवाब, नहीं तो दायर होगा केस
विज्ञापन

दुकानों और रेहड़ियों पर गंदगी के बीच परोसी जा रही थी खाद्य सामग्री, निगम ने काटे चालान
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। शहर के आउटर एरिया में रेहड़ियों और दुकानों पर गंदगी के बीच खाद्य सामग्री बेचने वाले 14 दुकानदारों पर नगर निगम ने कार्रवाई की है। निगम चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर विक्रमजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ रविदास चौक, शहीद भगत सिंह चौक और एमएसपी थिएटर के बाहर लगी रेहड़ियों और जूस की दुकानों पर छापेमारी की, इस दौरान पाया गया कि दुकानदार और रेहड़ी चालक बिना साफ सफाई के लोगों को खाद्य सामग्री बेच रहे थे, जूस वाली दुकानों और स्टालों के आसपास गंदगी बिखरी पड़ी थी। दुकानदार और रेहड़ी चालकों के पास फूड लाइसेंस भी नहीं थे जिस पर कार्रवाई करते हुए सीएसआई ने 14 रेहड़ी चालकों के चालान काटे और 6 मार्च को कमिश्नर के समक्ष पेश होने का आदेश दिया। सीएसआई ने बताया कि अगर उक्त दुकानदार और रेहड़ी चालक नगर निगम में पेश नहीं हुए तो उन पर सीजेएम कोर्ट में केस दायर कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेहड़ी और दुकान मालिकों को अपील की गई है कि वह ट्रेड लाइसेंस और फूड लाइसेंस बनवाएं। इसके अलावा रेहड़ियों और दुकानों के अंदर और आसपास सफाई रखें।

फोटो:-4-रेहड़ी पर गंदगी के चालान काटते सीएसआई विक्रमजीत सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें