गणित विषय में पाई का बताया महत्व
मुक्तसर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में बुुधवार को अतिरिक्त सचिव सरूप सिंह नंदगढ़ और प्रिंसिपल डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल की हिदायत पर गणित विभाग की ओर से पाई दिवस मनाया गया। इस दौरान गणित विभाग के शिक्षकों ने छात्राओं को पाई चिह्न का गणित विषय में महत्व जानकारी दी। वहीं गणित के फार्मूले और चिह्न के बारे में छात्राओं को बताया। प्रिंसिपल डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल ने कहा कि छात्राएं गणित विषय के साथ जुड़कर गणित को अपनी जिंदगी में अनुभव करना सीखें। इसके बाद छात्राओं ने मानव श्रृंखला बना पाई का चिह्न बनाया। इस मौके पर गणित विभाग मुखी मैडम सतिंदरपाल कौर, प्रो. नवनीत राणा, प्रो. निरुपमा, प्रो. कमलजीत कौर, प्रो. जसकरनबीर कौर, प्रो. शिवानी, राजदीप कौर, रशपिंदर कौर, प्रो. रुपिंदर पाल सिंह, प्रो. गुरप्रीत सिंह, असिस्टेंट लाइब्रेरियन नरिंदरपाल कौर बराड़, रुचि कालड़ा और हरीश जोशी भी मौजूद थे।