फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम के खिलाफ मोहल्ला निवासियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

जालंधर। मिट्ठू बस्ती के लोगों ने बीते कई दिनों से जाम सीवरेज की समस्या को लेकर नगर निगम प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने निगम प्रबंधन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि तीन दिनों में समस्या का हल नहीं किया गया तो वे फुटबॉल चौक पर प्रदर्शन करेंगे। इसकी जिम्मेवारी निगम प्रबंधन की होगी। सीवरेज जाम की समस्या से परेशानी झेल रहे इलाकावासियों ने सोमवार को नगर निगम प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार जाम सीवरेज की समस्या के हल संबंधी कई बार निगम प्रबंधन को सूचित किया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। जाम सीवरेज की वजह से लोगों को काफी परेशानियां झेल पड़ रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने निगम प्रशासन से समस्या का जल्द समाधान करवाने की गुहार लगाई है। इस दौरान गुरदीप सिंह, प्रीतम सिंह, सुखदेव, आशु और लवली मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें