फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक बाऊंस मामले में कोर्ट के निर्देश पर 3 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
चेक बाउंस मामले में थाना 1 की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान दीपक कुमार निवासी ढांगू रोड, दर्शन लाल निवासी गांव जसवाली और साहिल जोशी के तौर पर हुई है। तीनों आरोपियों को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया और थाना 1 पुलिस को चेक बाउंस में मामला दर्ज करने के आदेश दिए। पहले मामले में साहिल जोशी पर मोहल्ला अबरोल नगर निवासी उदय कटोच ने आरोप लगाया कि उसकी ओर से आरोपित को करीब 9.83 लाख रुपये की कीमत के मोबाइल बेचे थे। आरोपी ने 7.10 लाख रुपये दिए जबकि 2.72 लाख रुपये के चेक दे दिए। जब इन चेकों को बैंक में लगाया तो बाउंस हो गए। इसके बाद दोबारा दिया चेक भी बाउंस हुआ तो उदय ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में केस लगा दिया। वहीं दूसरे मामले में ढांगू निवासी दीपक कुमार चेक बाउंस के बाद कोर्ट में तारीख पर पेश न होने तथा पीओ घोषित किए जाने के बाद केस दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता पुरुषोत्तम लाल निवासी चार मरला क्वार्टर ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उससे पैसे लिए थे। पैसे मांगने पर चेक दे दिए। बैंक में चेक बाउंस हो गया। इसी तरह तीसरे मामले में दर्शन लाल निवासी गांव जसवाली पर मोहल्ला सिंहपुरा निवासी तेजविंद्र सिंह ने कोर्ट में केस दायर किया था कि आरोपी ने उनसे पैसा उधार लिया था। जब उसने वापस मांगे तो चेक दिए। बैंक में चेक बाउंस हो गए, जिसके बाद कोर्ट में केस लगा दिया गया। कोर्ट की ओर से डाली गई तारीख पर न पहुंचने के कारण जेएमआईसी हेम अमृत माही ने थाना 1 पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं। थाना डिवीजन नम्बर-1 के प्रभारी इकबाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें