फिरोजपुर। पुलिस ने गांव कंडे वाला रोड के पास से वाहन चोर गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी की सात बाइक बरामद की हैं। थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई सुखचैन सिंह के मुताबिक गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने बताई हुई जगह पर दबिश दी। पुलिस ने गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान बलवंत सिंह निवासी काकू वाला, आकाश निवासी बस्ती शेखां वाली व बिल्ला निवासी बस्ती निजामद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से चोरी की तीन बाइक बरामद कीं। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की चार और बाइक पकड़ी गईं।