फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगे 3.65 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। थाना मामून कैंट पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 3.65 लाख की ठगी करने के आरोप में एक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान जिला कांगड़ा के फतेहपुर निवासी संजय के तौर पर हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक साल पहले दी गई शिकायत के आधार पर की है। गांव अखरोटा निवासी सुखविंदर कुमार ने पुलिस को बताया कि ने आरोपी ने उससे नौकरी दिलवाने के नाम पर 3 लाख 65 हजार लिए थे। हालांकि बाद में न तो नौकरी दिलवाई और न ही पैसे वापस किए। साथ 10वीं और 12वीं के प्रमाणपत्र को भी खुर्द-बुर्द कर दिया। शिकायत के बाद डीएसपी स्पेशल ब्रांच राजेश कुमार ने मामले की जांच की थी। उसके बाद थाना मामून ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें