फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के लिए चोरी : 27 दोपहिया वाहनों समेत चार शातिर गिरफ्तार, बाइक चुरा तीन हजार रुपये में बेच देते थे आरोपी

Tue, 09 Mar 2021 06:35 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने राज्यस्तरीय वाहन चोर गिरोह के चार शातिरों को गिरफ्तार कर 25 बाइक और दो एक्टिवा बरामद की हैं। आरोपी नशे के लिए अस्सी-अस्सी हजार की बाइक चुराकर सिर्फ तीन हजार रुपये में बेच देते हैं। उधर, थाना कुलगढ़ी पुलिस ने मंगलवार को उक्त गिरोह के चारों सदस्यों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन


एसएसपी भगीरथ सिंह मीणा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह सक्रिय है। गिरोह बाइक चुराकर आगे सस्ते दाम पर बेच देता है। पुलिस ने गांव झोक हरिहर की दाना मंडी से आरोपी मनप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, दलजीत सिंह व अनूप सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी 25 बाइक व दो एक्टिवा बरामद की गईं।

गिरोह का सरगना मनप्रीत सिंह वल्टोहा जिला तरनतारन का रहने वाला है। वहां पर उस पर विभिन्न मामलों में चार केस दर्ज हैं, वहां से भाग कर फिरोजपुर में किराये के मकान में रह रहा था और गिरोह के साथ बाइक चुराकर आगे बेचता था। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। 
विज्ञापन


जीपीएस लगी बाइक से पकड़ में आए आरोपी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक फिरोजपुर के शहीद भगत सिंह स्टेडियम के पास से एक बाइक चोरी हुई थी। उस बाइक पर जीपीएस लगा था। पुलिस जीपीएस की मदद से गिरोह तक पहुंची। पकड़े गए आरोपी प्रदेश के विभिन्न जिलों से बाइक चोरी करते थे और सस्ते दाम पर लोगों को बेच देते थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें