फिरोजपुर। जीरा विधानसभा हलके के गांव सनेर में एक 23 वर्षीय नौजवान की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। उक्त नौजवान पिछले पांच साल से नशा कर रहा था। मृतक प्रदीप सिंह के भाई मनप्रीत सिंह वासी सनेर ने बताया कि उसका भाई प्रदीप पिछले पांच साल से नशा कर रहा था। कई बार उसका नशा छुड़वाने का प्रयास किया लेकिन उसने नशा करना नहीं छोड़ा।
नशे की पूर्ति के लिए मां से झगड़ता था। मनप्रीत ने कहा कि उसके भाई की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। परिजनों का कहना है कि गांव सनेर में नशा बहुत बिकता है। पुलिस सब कुछ जानते हुए भी नशा बेचने वालों को गिरफ्तार नहीं करती है।