फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर बादल के पास नोट, मेरे पास वोट: घुबाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तसर। फिरोजपुर से कांग्रेस प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया ने शुक्रवार को बरीवाला हलके का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग गांवों में चुनाव प्रचार किया। उनके दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भी एकजुटता दिखाने की कोशिश की। घुबाया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ड्रामेबाज बताते हुए कहा कि उन्हें भाषणबाजी ही आती है। आज सभी की जुबां पर एक ही नारा है मोदी भगाओ, अच्छे दिन लाओ। सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अमीर लोग हैं। उनके साथ मेरा कोई मुकाबला नहीं है। सुखबीर के पास नोट है लेकिन उनके पास वोट हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक करण कौर बराड़, हरनिरपाल सिंह कुक्कू, सुखदर्शन सिंह मराड़, जिला अध्यक्ष हरचरण सिंह सोथा, अजयपाल संधू, नगर पंचायत बरीवाला की अध्यक्ष अनीता गर्ग, करनबीर बराड़, गुरसंत बराड़, मनीश कुमार, जोगी सिंगला और राजदेव सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें