फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों ने राज्य सरकार और परिवहन विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब रोडवेज सांझी एक्शन कमेटी ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पंजाब रोडवेज सांझी एक्शन कमेटी पठानकोट की ओरसे मांगों को लेकर गेट रैली करके राज्य सरकार व ट्रांसपोर्ट विभाग के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया गया। जिसमें विभिन्न यूनियनों के सदस्यों ने गेट रैली में बढ़ चढक़र भागलिया। गेट रैली को संबोधित करते हुए विभिन्न यूनियनों के वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जो पनबस को तोडक़र पोप्सू ट्रांसपोर्ट में शामिल करने एवं पनबस कर्मचारियों को रोडवेज में स्थायी करने की बजाय उलटा फैसले से मुकरने के कारण ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों में भारी रोष पाया जा रहा है। जिसके चलते संयुक्त एक्शन कमेटी की ओर से 27 अप्रैल को ट्रांसपोर्ट मंत्री के हलके में झंडा मार्च करने का प्रोग्राम तैयार किया गया था, लेकिन ट्रांसपोर्ट मंत्री ने बुधवार को देर शाम संयुक्त एक्शन कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग बुलाकर उनमें दो मांगों को स्वीकृत कर शेष अन्य मांगों को चुनाव आचार संहिता के समाप्त होने के बाद मीटिंग कर उस पर विचार करने के बारे में कहा है। वक्ताओं ने कहा कि ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कमेटी को भरोसा दिया है कि पनबस को कार्पोरेशन नहीं बनाया जाएगा तथा ऋण मुक्त बसों जोकि 299 बनती हैं, उनको जल्द रोडवेज में शामिल किया जाएगा। जिसके चलते संयुक्त एक्शन कमेटी द्वारा झंडा मार्च के प्रोग्राम को स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान करके उन्हें राहत नही दिलाई गई है तो वह उग्र रूप धारण करने के लिए विवश होंगे। जिसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार व ट्रांसपोर्ट विभाग की होगी। इस अवसर पर इकबाल सिंह, शक्ति लाल, कुलदीप सिंह, सुखविंद्र सिंह, अपरिंद्र सिंह, गगनदीप सिंह, कश्मीर सिंह, जीवन मल्होत्रा, मलकीयत सिंह, सर्वजीत सिंह, लखविंद्र सिंह, प्रीतम दास, राजकुमार, रणदीप कुमार, सुखविन्द्र सिंह, जोगिन्द्रपाल, राजकुमार, कमल किशोर, सचिन शर्मा, गुरप्रीत सिंह उपस्थित थे।

फोटो:-4-नारेबाजी करते सांझी एक्शन कमेटी के सदस्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें