फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज, अमित, नरेश और राजेश ने ठोकी दावेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
यहां वोटिंग बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की सहमति से होता है प्रधान का फैसला
विज्ञापन

व्यापार मंडल चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज, अमित, नरेश और राजेश ने ठोकी दावेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारिक संस्थान व्यापार मंडल पठानकोट के मौजूदा प्रधान वेद प्रकाश का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद आगामी प्रधान के पद को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। संस्थान का प्रधान बनने के लिए मंडल के साथ जुड़े कई व्यापारी इच्छुक दिखाई दे रहे है। प्रधानगी को लेकर व्यापार मंडल के बोर्ड आफ डायरेक्टर की एक बैठक मौजूदा चेयरमैन भारत महाजन व अध्यक्ष चाचा वेद प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें विशेष तौर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री एलआर सोढी, पूर्व प्रधान राजेश शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता राजेन्द्र मेहता, जिला सलाहकार रमेश अरोड़ा, सीनियर उपाध्यक्ष नरेश अरोड़ा, महासचिव अमित नैयर, वरिष्ठ पदाधिकारी कुलदीप सिंह, दपिन्द्र अरोड़ा, दविन्द्र सिंह मिंटू व रमन हांडा ने हिस्सा लिया। बैठक में नए प्रधान पद को लेकर चर्चा की गई। जिसमें व्यापार मंडल के सीनियर उपाध्यक्ष नरेश अरोड़ा, महासचिव अमित नैयर, कैशियर राजेश पुरी की ओर से प्रधान पद को लेकर दावेदारी पेश की गई हालांकि उन्होंने अपना फैसला बोर्ड ऑफ डायरेक्टर पर छोड़ दिया। व्यापार मंडल पठानकोट का इतिहास रहा है कि वह कभी वोटों के माध्यम से चुनाव नहीं कराता, सभी सीनियर सदस्यों की यही प्राथमिकता होती है कि आपसी सुझाव और मिलजुल कर प्रधान बनाया जाए। चेयरमैन भारत महाजन ने बताया कि 17 मार्च को प्रधान पद पर अंतिम मुहर लगेगी। फिलहाल बोर्ड आफ डायरेक्टर की ओर से तीनों दावेदारों में से किसी को प्रधान नियुक्त करना किसी चुनौती से कम नहीं है।

फोटो:-10-बैठक में उपस्थित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें