फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 बार भाषण रोककर मुख्यमंत्री का ध्यान खींचा अरोड़ा ने

विज्ञापन
विज्ञापन
4 बार भाषण रोककर मुख्यमंत्री का ध्यान खींचा अरोड़ा ने
विज्ञापन

मंच से ही विधायक, पूर्व विधायक को टोका मंत्री ने
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर। अक्सर कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से अपने ही मंत्रियों और विधायकों की बात न सुनने की खबरें चर्चा में रहती है, लेकिन सोमवार को एक विधायक और पूर्व विधायक के साथ मंच पर बैठकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बातों में इतना मशगूल हो गए कि मंच से संबोधित कर रहे उद्योग व वाणिज्य मंत्री व स्थानीय विधायक सुंदर शाम अरोड़ा को 4 बार अपना भाषण बीच में ही रोककर उनका ध्यान अपनी तरफ खींचना पड़ा। मंच पर कैप्टन के बिल्कुल साथ कुर्सी पर बैठे अरोड़ा जब भाषण देने के लिए मंच पर गए तो मौका देखकर गढ़शंकर के पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने भाषण दौरान ही कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ कुछ बात करने लगे। इसी दौरान अरोड़ा ने भाषण रोकते हुए गोल्डी को कहा कि गोल्डी जी मुझे जरा अपनी बात कर लेने दो। इसके बाद गोल्डी तो चुप कर गए लेकिन अभी भाषण आधा ही हुआ था कि विधायक डॉ. राज कुमार कुछ कागजात लेकर कैप्टन के साथ खाली पड़ी कुर्सी पर जा बैठे और कुछ विचार-विमर्श करने लगे। इस पर एक बार फिर अरोड़ा ने भाषण रोककर उनको संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अभी अपनी बात पूरी कर लेने दें। इसके बाद भी अरोड़ा ने 2 बार फिर से इसी तरह पहले तो भाषण रोककर विधायक डॉ. राज कुमार को कुछ पल के लिए ताकते हुए आंखों ही आंखों में चुप रहने को कहा लेकिन बात न बनती देख उन्हें फिर से टोककर बात पूरी होने की बात कही। इस तरह चार बार भाषण रोककर अरोड़ा ने कैप्टन का ध्यान अपनी बातों की तरफ खींचा। इसके चलते डा. राजकुमार कैप्टन के पास से उठकर स्टेज पर बाएं कोने पर अपनी कुर्सी पर लौट आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें