व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत
अबोहर। ग्रीन एवेन्यू गली नंबर 2 निवासी एक व्यक्ति की सोमवार सुबह संदिग्ध हालत में मौत हो गई, समाजसेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी के अनुसार ग्रीन एवेन्यू गली नंबर 2 निवासी करीब 45 वर्षीय अमन गिल्होत्रा पुत्र प्रफुल्लित राए जो कि अविवाहित था, रविावार को सुबह गली में मृत पड़ा था। लोगों ने इस बात की सूचना नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों को दी, जिस पर बिट्टू नरुला व सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर एएसआई मनजीत सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।