फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यास दरिया में नहाने गए तीन युवक, दो चचेरे भाई डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यास दरिया में नहाने गए तीन युवक, दो चचेरे भाई डूबे
विज्ञापन

थाना ढिलवां की पुलिस तलाश में जुटे
कपूरथला। ढिलवां के समीप मंड एरिया में बहते दरिया ब्यास में नहाने गए तीन युवकों में से दो चचेरे भाई डूब गए। जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। थाना ढिलवां की पुलिस दरिया ब्यास में गोताखोरों की मदद से युवकों में तलाश में जुटी हुई है। थाना ढिलवां के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर भूषण सेखड़ी ने बताया कि दोपहर को करीब ढाई बजे 20 वर्षीय जगदीप सिंह पुत्र कंवलजीत सिंह, 16 वर्षीय पुष्करण सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी ढिलवां और रोहिन अरोड़ा पुत्र राजकुमार निवासी ढिलवां मंड एरिया में बहते दरिया ब्यास में नहाने के लिए गए थे। एसएचओ के अनुसार जगदीप और पुष्करण दरिया के किनारे पहले नहाने के लिए उतर गए, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वह डूब गए। अभी तीसरा युवक रोहिन दरिया में जाने की तैयारी ही कर रहा था। उनको डूबता देखकर वह डर का भाग गया और जाकर उन दोनों युवकों के परिजनों को सूचना दी। उनके परिजनों ने जैसेे ही युवकों के डूबने की सूचना दी तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। एसएचओ ने बताया कि डूबने वाले दोनों युवक चचेरे भाई हैं। दोपहर से गोताखोरों की टीम युवकों की तलाश में लगा दी गई है। लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें