पड़ोसियों की सतर्कता से टली चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। नकोदर रोड स्थित एक प्लाईवुड की दुकान में पड़ोसी की सतर्कता से चोरी होने से बच गई।
जानकारी के अनुसार चोर नकोदर रोड स्थित लवली प्लाईवुड का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। शोर सुनकर सामने रहने वाले परिवार के लोग जाग गए। उन्होंने बाहर देखा तो चोर ताला तोड़ रहे थे। उन्होंने तुरंत जोर से आवाज लगाई। आवाज सुनकर चोर भाग निकले। इसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचित करना चाहा लेकिन बार-बार 100 नंबर पर फोन करने के बावजूद किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद सुबह थाना डिवीजन नंबर-6 के प्रभारी विमल कांत को सूचित किया गया। उन्होंने मौके पर एएसआई को भेजकर जांच शुरू करवाई।