सरकारी स्कूल की मेधावी छात्राएं सम्मानित
मुक्तसर। सरकारी सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल में 12वीं कक्षा की मेेधावी छात्राओं के सम्मान में वीरवार को समारोह का आयोजन हुआ। इसमें डिप्टी कमिश्नर डॉ. सुमित जारंगल समेत स्कूल प्रबंधकों ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल करने वाली छात्राओं का सम्मान किया। डिप्टी कमिश्नर डॉ. सुमित जारंगल ने कहा कि आज समाज में लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे निकल रही हैं। जिला शिक्षा अधिकारी मलकीत सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा सहूलियतें मुहैया कराई जा रही हैं। प्रिंसिपल नीलम बाला ने बताया कि स्कूल का 12वीं कक्षा का कामर्स व आर्ट्स का नतीजा सौ फीसदी रहा है, जबकि साइंस का नतीजा 95 फीसदी रहा है। कामर्स में ईशा रानी, आर्ट्स में बलजिंदर कौर और साइंस में इशिका ने पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान अमरगुरप्रीत सिंह राणा बेदी, शमिंदर बत्रा समेत समूह स्टाफ उपस्थित था।