सरबत के भले की कामना के लिए किया पाठ
मुक्तसर। जिले के गांव बूड़ा गूज्जर के डेरा बाबा दयाल दास में सरबत के भले के लिए श्री अखंड पाठ के भोग डाले गए। उसके बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित हुआ। ग्रामीणों ने पाठ के भोग मौके पर एकत्र होकर लंगर में सेवा कराई। वहीं सरबत के भले की अरदास भी की। इस दौरान एनआरआई राम जी दास इंग्लैंड वाले को सहयोग देने पर विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह, कुलदीप सिंह, राजिंदर शर्मा, रमनदीप सिंह और गुरतेज सिंह भी मौजूद थे।