एचएमवी की साइकिलिस्ट ने जीता स्वर्ण पदक
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
हंसराज महिला महाविद्यालय की साइकिलिस्ट कोमल तिवारी ने पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप 30 किमी टीम टाइम ट्रायल में स्वर्ण पदक हासिल किया है। प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अजय सरीन ने कोमल तिवारी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एचएमवी में खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। इस अवसर पर स्पोर्ट्स विभागाध्यक्षा सुदर्शन कंग, डीपीई हरमीत कौर और बलदीना डी. खोखर भी उपस्थित थे।