विद्यार्थियों ने की चंडीगढ़ और कसौली यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
डीएवी कॉलेज के इतिहास विभाग ने हिस्ट्री एसोसिएशन के संरक्षण में चंडीगढ़ और कसौली का दो दिवसीय शैक्षणिक यात्रा का आयोजन किया। इसमें विभाग के स्नातक व स्नाकोत्तर विभाग के सभी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। यात्रा के पहले दिन सभी विद्यार्थियों ने खटकड़ कलां में भगत सिंह मेमोरियल म्यूजियम का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी, रॉक गार्डन और रोज गार्डन का दौरा किया। इसके साथ ही सभी विद्यार्थियों ने सुखना झील में बोटिंग का आनंद भी उठाया। साथ ही कसौली के सभी ऐतिहासिक स्थानों की यात्रा की। इस यात्रा में इतिहास विभाग की अध्यक्ष डॉ. किरनजीत, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. राजेश्वर, प्रो नीतू और प्रो. दीक्षा मौजूद थीं।