फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैटेलाईट रिमोट सैंसिग से रखी जाऐगी पराली जलाने वालों पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
पराली जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
प्रशासन ने पराली जलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए प्रशासन सेटेलाइट रिमोट सैंसिंग से पराली जलाने वालों पर नजर रखेगा और उनको सजा भी देगा। डीसी वरिंदर कुमार ने कहा कि जिले में धान की पराली को आग लगाने पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने टीमों का गठन किया। वहीं सेटेलाइट रिमोट सैंसिंग से ऐसे लोगों पर नजर रखी जाएगी, जो फसल के बाद पराली को आग लगा देेते हैं। उन्होंने कहा कि सेटेलाइट के जरिये धान को आग लगाने वाले स्थान की तुरंत निशानदेही की जाएगी। उन्होंने माल विभाग के अधिकारियों को हिदायतें दी कि धान की पराली को आग लगाए जाने का मामला सामने आने पर माल विभाग के रिर्कोड में इसका इंदराज लाल सियाही से किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें