शतरंज मुकाबले में द ग्लेडिओल्स स्कूल अव्वल
मुक्तसर। गांव दोदा सेकेंडरी जोन के बास्केटबॉल मुकाबले द ग्लेडिओल्स स्कूल में हुए। इसमें अंडर 17 लड़कों में द ग्लेडिओल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने पहला और अंडर 19 लड़कों में इंपीरियल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने पहला स्थान प्राप्त किया। शतरंज मुकाबले में अंडर 17 वर्ग में द ग्लेडिओल्स स्कूल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रूपाणा के विद्यार्थियों को मात दी। इस तरह न्यू मालवा स्कूल मल्लण में आयोजित ताइक्वांडो मुकाबले में द ग्लेडिओल्स स्कूल के अंडर 14 में मनताज, मनप्रीत और गुरसेवक अव्वल रहे। अंडर 17 में यादविंदर, हरमन बराड़, दपिंदर, शिवरीत और राजन ने पहला स्थान प्राप्त किया। कैरमबोर्ड के गर्ल्स टीम के मुकाबलों में अंडर 14 में भी द ग्लेडिओल्स स्कूल की छात्राओं ने बाजी मारी। वहीं अंडर 17 व 19 गर्ल्स में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुल्लर ने पहला स्थान पाया। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रूपाणा में हुए गर्ल्स के शतरंज मुुकाबले में अंडर 14 वर्ग में भी द ग्लोडिओल्स स्कूल का दबदबा रहा। प्रिंसिपल संदीप कौर और मैनेजमेंट ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।