लोग तजुर्बेकार प्रधानमंत्री चुनें : बादल
लंबी (मुक्तसर)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अन्य मुद्दों के साथ-साथ मुख्य मुद्दा ये भी होता है कि देश का प्रधानमंत्री किसे चुना जाए। लोगों को देश की तरक्की के मद्देनजर तजुर्बेकार प्रधानमंत्री ही चुनना चाहिए। पूर्व सीएम बादल मंगलवार को गांव बादल स्थित अपने पैतृक निवास स्थान पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिखों के साथ हमेशा धक्केशाही की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1984 के दंगों के जिम्मेदार दोषियों को सजा दिलाकर सिखों के जख्मों पर मरहम लगाने का काम किया।