गुरप्रीत, हरसिमरन सिंह व तेजिंदर कौर ने पाया प्रथम स्थान
आनंद कॉलेज में करवाया क्विज कंपीटीशन का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। आनंद कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में कालेज की चेयरपर्सन वरिंदर कुमारी आनंद की अध्यक्षता में क्विज कंपीटीशन का आयोजन करवाया गया। इसमें एमडी विक्रम आनंद एवं डायरेक्टररूचि आनंद विशेष रूप से उपस्थित हुए। कालेज के डायरेक्टर एडमिन डा. अरविंदर सिंह सेखों व प्रिंसिपल डा. संजीव दहिया की देखरेख में कालेज के कल्चरल क्लब की ओर से करवाए इस आयोजन में विभिन्न विभागों के लगभग 75 विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला राउंड लिखित रूप में करवाया गया। इसमे 25 टीमों ने भाग लिया। इन टीमों में पहली 4 टीमों का ऑन स्टेज क्विज कंपीटीशन करवाया गया। इसमे इतिहास, भूगोल, खेल- कूद, सभ्याचार,समान्य ज्ञान व करंट अफेयर्स आदि विषयों पर आधारित विभिन्न राउंड करवाए गए, जिनमे जनरल, बजर, स्पेशलाइज्ड सब्जेक्ट, पर्सनेलिटी आइडेंटिफिकेशनव रैपिड फायर राउंड आदि प्रमुख थे। इस प्रतियोगिता में डिप्लोमा(कंप्यूटर साइंस) तीसरे समेस्टर के गुरप्रीत, हरसिमरन सिंह व तेजिंदर कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चेयरपर्सन वरिंदर कुमारी आनंद ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की भावना पैदा होती है। आयोजन में क्विज मास्टर की भूमिका सौमान्य उप्पल ने निभाई व कल्चरल क्लब के कोआर्डिनेटर तरुण भल्ला ने इस कार्यक्रम को कोऑर्डिनेट किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।