कठुआ कांड के विरोध में कांग्रेसियों का धरना
मलोट (मुक्तसर)। कांग्रेसियों ने वीरवार को मलोट-बठिंडा तिकोनी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसका नेतृत्व पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर व विधायक अजायब सिंह भट्टी के बेटे अमनप्रीत सिंह भट्टी ने किया। इस दौरान कठुआ कांड के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर दोपहर को कुछ देर जाम भी लगाया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।