स्कूली छात्राओं को बांटे स्कूल बैग
जालंधर। जनहित कल्याण सभा की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत न्यू राजन नगर में जरूरतमंद स्कूली छात्राओं को स्कूल बैग बांटे गए। इसके साथ बच्चों को स्कूल का जरूरी सामान भी दिया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में युवा राष्ट्र निर्माण वाहिनी संस्था के प्रधान सुशील तिवारी शामिल हुए। उनके बेटे और बेटियों के बीच भेदभाव को खत्म करने का संदेश दिया। इस दौरान प्रधान गौरव गई, अमरनाथ, रंजीत सिंह, मनवीर सिंह, गुलशन बेहाल, तरसेम सिंह (सरपंच), सिमरन जंगराल, बलदेव सिंह और डॉ. सतिंदर आहूजा भी मौजूद रहे।