मुलाजिमों की भूख हड़ताल छठे दिन जारी
मुक्तसर। जल सप्लाई एवं सैनिटेशन मुक्तसर दफ्तर को फरीदकोट में शिफ्ट करने के विरोध में सर्किल बचाओ संघर्ष कमेटी की भूख हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। शनिवार को रुकम दास, बलकार सिंह, राम नरेश, काका सिंह, जगप्रीत पाल भूख हड़ताल पर बैठे। यूनियन के नेता चिंत राम नाहर, कमल दास, सरुप सिंह, जय चंद भंडारी, राम चरित्र ने कहा कि सरकार सेम प्रभावित क्षेत्रों को बीमारियों से छुटकारा दिलाने के लिए लोगों की मांग पर दो वर्ष पहले निगरान इंजीनियर, जल सप्लाई व सैनिटेशन दफ्तर मुक्तसर में स्थापित किया गया था। यह दफ्तर तब्दील होता है तो लोगों को काम के लिए फरीदकोट जाना पड़ेगा। कर्मचारी दो अप्रैल मटका फोड़ प्रदर्शन करने के साथ ही संघर्ष तेज करेंगे। इस मौके पर जसवीर सिंह, प्रगट सिंह जंबर, जसविंदर सिंह, जगमीत सिंह, रमन कुमार, राजेश कुमार, सुरजीत सिंह, बलकरन सिंह, गगनदीप सिंह, लवदीप सिंह, इकबाल सिंह, गुरदेव सिंह, संदीप कुमार मौजूद थे।