सड़कों की हालत सुधारने का मुद्दा उठाया
मुक्तसर। विकास मिशन ने सोमवार को अध्यक्ष जगदीश राय ढोसीवाल की अध्यक्षता में मार्केट कमेटी सचिव गुरचरण सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान मिशन ने शहर की विभिन्न दयनीय सड़कों की हालत सुधारने के मुद्दे को सचिव के सामने उठाया। ढोसीवाल ने कहा कि शहर की बरकंदी रोड, चक्क बीड सरकार रोड, डिप्टी दलीप सिंह मार्ग, कच्चा थांदेवाला रोड और वृद्ध आश्रम वाली टूटी हुई सड़कों पर पैच वर्क करवाकर इनकी हालत सुधारा जाए। उन्होंने कहा कि अगले माह माघी मेला को लेकर शहर में चहल-पहल शुरू हो जाएगा। लाखों की गिनती में श्रद्धालु मेले में नतमस्तक होने पहुंचते हैं। ऐसे हालातों में इन सड़कों की हालत पहल के आधार पर सुधारे जाना समय की जरूरत है। सचिव गुरचरण सिंह ने मिशन की बातचीत को गंभीरता से सुना। साथ ही सड़कों की मरम्मत और पैच वर्क का काम पहल के आधार पर जल्द करवाने का विश्वास दिलाया। इस दौरान मिशन के महासचिव काला सिंह बेदी, इंजीनियर अशोक कुमार भारती, अनिल अनेजा, ओपी खिच्ची, योगेश्वर योगी, बलवीर सिंह, सुरिंदर अनेजा, तेजिंदर पाल सिंह बेदी और जगजीत भी मौजूद थे।