तीन वाहनों में टक्कर, बड़ा हादसा बचा
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर। कोटकपूरा रोड स्थित टीएमएच रिसोर्ट के पास सोमवार को तीन वाहनों में टक्कर हो गई। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। सोमवार शाम को करीब पांच बजे कोटकपूरा रोड पर टीएमएच के पास मुक्तसर निवासी लालजीत सिंह अपनी पत्नी सुखप्रीत और बच्चे गगनवीर के साथ कार से झोक हरिहर (फिरोजपुर) जा रहा था। उसके पीछे मारुति ऑल्टो में मलोट से गुरमेज सिंह और चार अन्य महिलाएं फिरोजपुर जा रहे थे। अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार इनोवा के चालक रिपनजीत सिंह चड़ेवान की गाड़ी ने आगे आ रहे मुक्तसर ऑल्टो सवारोें की गाड़ी को टक्कर मार दी। यह इतनी भयानक थी कि उनकी गाड़ी साइड में हो गई और इनोवा उनके पीछे आ रही दूसरी ऑल्टो को टक्कर मारते हुए पूरी घूमकर दूसरी साइड को मुड़ गई। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान लालजीत सिंह को कुछ अंदरूनी चोटें लगी हैं।