हादसे में बाइक सवार की मौत
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। गांव काउणी से सूरेवाला की ओर जाने वाली सड़क पर एक मोटरसाइकिल और टेपों की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। छोटा हाथी सवार गुरजंट राय गांव हरीके कलां से गाय खरीद कर डबवाली लेकर जा रहे थे। इस दौरान गांव सूरेवाला के पास अचानक मोटरसाइकिल बेकाबू होकर छोटा हाथी से टकरा गई। हादसे में गांव कानियांवाली का राजिंदर सिंह गंभीर घायल हो गया। उसको एंबुलेंस से तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, मगर कुछ समय बाद ही उसने दम तोड़ दिया।