संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। भूपेंद्र सिंह निवासी बाबा बकाला साहिब ने पुलिस को बताया है कि उन्हें न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई है। परमजीत सिंह निवासी गांव कांगनिवाल जिला जालंधर और हरप्रीत सिंह निवासी गांव लंबा पिंड (जालंधर) ने उन्हें न्यूजीलैंड भेजने का वादा किया था। उनसे 20 लाख 3000 रुपये लिए थे। रुपये लेने के बाद उन्हें विदेश नहीं भेजा गया। उनके रुपये वापस नहीं किए। उन्होंने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद थाना ब्यास में केस दर्ज कर लिया है।