फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी के बूथ पर होंगे एक टेबल, दो कुर्सी -डीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। होशियारपुर लोक सभा क्षेत्र से 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इन 8 उम्मीदवारों के लिए लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत आते 9 विधान सभा क्षेत्रों के करीब 15 लाख 80 हजार वोटर 19 मई को मतदान करेंगे। जनरल ऑब्जर्वर जय प्रकाश शिवहरे की उपस्थिति में उम्मीदवारों के साथ बैठक में जिला चुनाव अधिकारी ईशा कालिया ने उम्मीदवारों को आदर्श चुनाव आचार संहिता संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार चुनाव संबंधी रैली, बैठक, व्हीकल व लाउड स्पीकर आदि संबंधी मंजूरी चुनाव आयोग की ओर से तैयार किए सुविधा पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। पोलिंग स्टेशन के गेट से 200 मीटर बाहर टैंपरेरी बूथ लगाए जाएं व बूथों पर एक टेबल व दो कुर्सी ही होनी चाहिए। पोलिंग बूथ के 100 मीटर के अंदर प्रचार करना, चुनाव प्रचार खत्म होने से 48 घंटे के समय के दौरान सार्वजनिक बैठक की मनाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें