फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने घेरा सहकारी बैंक, संघर्ष जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने घेरा सहकारी बैंक, संघर्ष जारी
विज्ञापन

बैंकों के पास जमा चेक लेने को चल रहा संघर्ष
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर। भारतीय किसान यूनियन एकता-उग्रांहा की ओर से बैंकों व आढ़तियों के पास रखे चेक वापस लेने को लेकर चल रहे संघर्ष के तहत शनिवार को किसानों ने सहकारी बैंक का घेराव किया। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। हालांकि किसानों का पांच दिवसीय ये संघर्ष शनिवार को संपन्न होना था, मगर कोई सुनवाई न होने से गुस्साए किसानों ने सहकारी बैंक का घेराव करते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों के संघर्ष के चलते धरनास्थल के आसपास पुलिस प्रशासन की ओर से सख्त सुरक्षा प्रबंध भी किए गए हैं। किसानों ने कहा कि बैंकों व आढ़तियों के पास किसानों के चेक व प्रनोट पड़े हैं। बैंक यह चेक खुद ही भरकर बाउंस करवा देता है और बाद मेंग किसानों को झूठे केस में फंसा दिया जाता है। बैंक और आढ़तियों से किसानों के लिए गले की फांस बने चेक वापस लेने की मांग को लेकर चल रहा संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक उन्हें चेक वापस नहीं मिलते। इस मौके पर जिला अध्यक्ष पूरन सिंह दोदा, गुरभगत सिंह भलाईआणा, गुरां दित्ता सिंह भागसर, हरबंस सिंह कोटली, गुरपाश सिंह सिंघेवाला, मलकीत सिंह, जोगिंदर सिंह, मेजर सिंह, हरविंदर सिंह, अजायब सिंह, मनोहर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें