शिक्षक दिवस पर जश्न-ए-उस्ताद का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में शिक्षक दिवस को समर्पित जश्न-ए-उस्ताद समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में कालेज प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अजय सरीन उपस्थित रहे। समागम का शुभारंभ गणपति वंदना द्वारा किया गया। इस अवसर पर कालेज प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अजय सरीन ने गुरू शिष्य के आत्मीय संबंध पर अपने विचार रखे व सभी अध्यापकों एवं छात्राओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने पदमश्री पूनम सूरी, अध्यक्ष डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी की ओर से भी सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस को समर्पित कोरियोग्राफी प्रस्तुत की गई। शिक्षकगण द्वारा अंताक्षरी, कव्वाली, मॉडलिंग एवं नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को गरिमामय बनाया।