फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मॉडर्न जेल के बीमार कैदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मॉडर्न जेल के बीमार कैदी की मौत
विज्ञापन

फरीदकोट। स्थानीय केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद एक बीमार कैदी की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोनियाना (बठिंडा) निवासी मलकीत सिंह के तौर पर हुई है। जेल प्रशासन ने बताया कि मलकीत सिंह को थाना बधनी कलां पुलिस ने 7 जून 2013 को नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। इसमें उसे अदालत से 10 साल की कैद हुई थी। इसे भुगतने के लिए वह इन दिनों फरीदकोट जेल में बंद था। वीरवार को अचानक बीमार होने पर जेल के मेडिकल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल अधीक्षक जसपाल सिंह ने बताया कि मृतक कैदी के शव का मजिस्ट्रेट की निगरानी में गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इसके बाद उसके शव को वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें