रोष मार्च कर एसपी को सौंपा ज्ञापन
फगवाड़ा। गत 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान जीटी रोड जाम करने, जनरल समाज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दावली का प्रयोग करने के खिलाफ जनरल समाज ने शनिवार को रोष मार्च निकाला। मंच ने समाज में वैमनस्य फैलाने के मामले में एक सियासी नेता समेत तीन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके लिए एसपी परमिंदर सिंह भंडाल को ज्ञापन सौंपा। मंच के प्रदेश अध्यक्ष फतेह सिंह प्रहार, प्रदेश महासचिव गिरीश शर्मा,फगवाड़ा अध्यक्ष एडवोकेट विजय शर्मा की अगुवाई में यह रोष मार्च न्यू मंडी रोड सत्संग घर से शुरु होकर एसपी फगवाड़ा के कार्यालय पहुंचा। जहां एसपी परमिंदर सिंह भंडाल को ज्ञापन सौंप कर हुल्लड़बाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई मांगी। इस मौके अशोक सेठी, हरजिंदर सिंह खालसा, सुखबीर सिंह किनड़ा, नरेश भारद्वाज, तेजस्वी भारद्वाज, योगेश प्रभाकर मौजूद थे।